Site icon Dainik Savera Times

वसंत त्योहार की छुट्टियों में China में कुल 22.6 करोड़ लोगों ने की यात्रा

28 जनवरी को चीनी राज्य परिषद के वसंत महोत्सव परिवहन कार्यालय से मिली खबर के अनुसार 2023 के वसंत महोत्सव की छुट्टियों (21 से 27 जनवरी) के दौरान चीन भर में रेलवे, राजमार्ग, जलमार्ग और नागरिक उड्डयन के जरिए लगभग 22.6 करोड़ लोगों ने यात्रा की।

बता दें कि रेलवे ने लगभग 5 करोड़ 1 लाख 74 हजार लोगों को भेजा, 16.2 करोड़ लोगों ने राजमार्गों से यात्रा की और 48 लाख 68 हजार लोगों ने जलमार्गों से यात्रा की। साथ ही नागरिक उड्डयन ने 90 लाख 6 हजार लोगों को भेजा। पूरे देश में हाइवे का कुल प्रवाह लगभग 31.5 करोड़ वाहन रही, जिसमें यात्री कारों की संख्या लगभग 30.6 करोड़ रही।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version