Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

California में हुआ दर्दनाक हादसा, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की हुई मौत

June 16, 2024

California में हुआ दर्दनाक हादसा, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की हुई मौत

लॉस एंजेल्स : अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में शनिवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। मिली जानकारी के अनुसार विमान कल चीनो हवाई अड्डे के पास स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12:35 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय केएबीसी टेलीविजन स्टेशन ने बताया कि जब आपातकालीन दल घटनास्थल पर पहुंचे तो विमान रनवे से दूर क्षतिग्रस्त पाया गया। रिपोर्ट के अनुसार हादसे में मारे गए लोग यैंक्स एयर म्यूजियम में फादर्स डे के एक कार्यक्रम में से लौट रहे थे। अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा,‘‘ लॉस एंजिल्स से लगभग 55 किलोमीटर पूर्व में सैन बर्नार्डिनो काउंटी की पश्चिमी छोर पर चिनो शहर के पास कल लॉकहीड एल12 नाम का एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में विमान में सवार दो लोग मारे गए। दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें