Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

बलूचिस्तान में महिला फिदायीन का वीडियो सामने आया, PAK सेना पर हमले का दावा

February 2, 2026

बलूचिस्तान में महिला फिदायीन का वीडियो सामने आया, PAK सेना पर हमले का दावा

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के बलूचिस्तान इलाके में जारी हिंसा के बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला हथियार के साथ पाकिस्तानी सेना पर फायरिंग करती दिखाई दे रही है। यह वीडियो बलूच विद्रोही संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जारी किया है।

यह भी पढ़ें:  बलूचिस्तान में बड़े हमलों के बाद पाकिस्तान ने किया पलटवार, 140 से ज्यादा लोगों को मार डाला

बलूच लड़ाकों का साथ दें

वीडियो में दिख रही महिला का नाम हावा बलोच बताया गया है। संगठन का दावा है कि यह वीडियो उसकी मौत से करीब 12 घंटे पहले का है। वीडियो में महिला बलूच लोगों से अपील करती दिखती है कि वे पाकिस्तान के खिलाफ लड़ रहे बलूच लड़ाकों का साथ दें।

बीएलए के मुताबिक, वह पाकिस्तानी सेना के खिलाफ “ऑपरेशन हेरोफ फेज-2” चला रहा है। संगठन का दावा है कि यह अभियान 40 घंटे से ज्यादा समय तक कई जिलों में चला और इसमें पाक सेना, पुलिस और फ्रंटियर कोर के 200 से ज्यादा जवान मारे गए। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।

 

पाकिस्तानी सेना सामने आने से डर रही

वीडियो में महिला हथियार के साथ फायरिंग करती नजर आती है और कहती है कि पाकिस्तानी सेना सामने आने से डर रही है। वह खुद को “बलूच महिला फ्रीडम फाइटर” बताती है और कहती है कि बलूच महिलाओं को कमजोर नहीं समझा जाना चाहिए। महिला वीडियो में यह भी कहती है कि बलूच लोगों को अब जागना होगा और किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहिए। वह कुछ लोगों पर पैसों के लिए जासूसी करने का आरोप भी लगाती है।

यह भी पढ़ें:  दुबई में फंसे झारखंड के 14 मजदूर, वेतन न मिलने से बिगड़े हालात

वीडियो के आखिरी हिस्से में जमीन पर महिला का शव दिखाई देता है। उसके पास एक और लड़ाका भी मृत अवस्था में नजर आता है। इस घटना ने एक बार फिर बलूचिस्तान में चल रहे लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष और वहां की सुरक्षा स्थिति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें