Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

तिब्बत के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता दर 100 प्रतिशत तक पहुंची

February 13, 2023

तिब्बत के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता दर 100 प्रतिशत तक पहुंची

हाल ही में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के जल संसाधन विभाग से पता चला कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, तिब्बत ने ग्रामीण व चरवाह क्षेत्रों में जल आपूर्ति गारंटी क्षमता को बढ़ाते हुए कुल 5 अरब 51 करोड़ से अधिक युआन का निवेश किया, और 17 हजार 9 सौ से अधिक ग्रामीण जल आपूर्ति परियोजनाओं को लागू किया। पूरे प्रदेश में 27 हजार 9 सौ से अधिक ग्रामीण जल आपूर्ति परियोजनाओं को पूरा किया गया, जो 27 लाख 90 हजार की आबादी को कवर करता है और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता दर 100 प्रतिशत तक जा पहुंची है और लोगों को परेशान करने वाली पानी की समस्या को ऐतिहासिक रूप से हल कर दिया गया है।

हाल के वर्षों में तिब्बत के जल संसाधन विभाग ने उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसमी पानी की कटौती की समस्या को हल करने पर ध्यान केंद्रित किया है, गरीबी उन्मूलन की उपलब्धियों को ग्रामीण पुनरोद्धार से प्रभावी ढंग से जोड़ने पर ध्यान केंद्रित किया है, और ग्रामीण व चरवाह क्षेत्रों में पेयजल सुरक्षा को लगातार मजबूत किया है। साल 2022 में, ग्रामीण जल आपूर्ति परियोजनाओं के निर्माण के लिए 78 करोड़ 60 लाख युआन की पूंजी लगायी गयी, 1,169 परियोजनाओं को लागू किया गया, जिससे 2 लाख 67 हजार के लोगों को लाभ मिला।

साथ ही, “तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के ग्रामीण व चरवाह क्षेत्रों में जल आपूर्ति परियोजना संचालन और प्रबंधन उपाय” को जारी किया गया और उचित जल मूल्य तंत्र और जल शुल्क संग्रह तंत्र स्थापित किया गया, ग्रामीण व चरवाह क्षेत्रों में जल आपूर्ति परियोजना संचालन और प्रबंधन के दीर्घकालिक तंत्र को संपूर्ण किया गया। गतिशील निगरानी को मजबूत करते हुए ग्रामीण जल आपूर्ति की समस्याओं का तीव्र खोज और प्रतिक्रिया तंत्र स्थापित किया गया, ताकि जल आपूर्ति की समस्याओं का शीघ्र पता लगाने और शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें