Site icon Dainik Savera Times

जश्न मना रहे लोगों को बेकाबू कार ने रौंदा, 100 से अधिक लोग घायल

Accident

Accident

Accident : इंग्लैंड के उत्तर-पश्चिम भाग में मर्सीसाइड काउंटी में स्थित एक प्रमुख शहर लिवरपूल में प्रशंसकों की भीड़ में बेकाबू कार के चढ़ने से घायल हुए लोगों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है। मर्सीसाइड पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘बेकाबू कार के भीड़ में चढ़ने से घायल हुए लोगों की संख्या 109 हो गयी है। चार लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका उपचार किया जा रहा है।’’

बयान में कहा गया कि घटना की जांच जारी है और पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान एकत्र कर रही है। मई माह के अंत में इंग्लिश प्रीमियर लीग में लिवरपूल की जीत का जश्न मना रहे लोगों की भीड़ में एक बेकाबू कार ने लोगों को रौंद दिया। कार चालक 53 वर्षीय ब्रिटिश व्यक्ति था, जिसे बाद में हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कहा कि वह इस हमले को आतंकवादी कृत्य नहीं मानते ।

Exit mobile version