Site icon Dainik Savera Times

चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में उपलब्धि

चीनी समानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना कार्यालय ने 8 जनवरी को वर्ष 2025 में चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में वैज्ञानिक अनुसंधान और अनुप्रयोग में प्रगति पर रिपोर्ट जारी की।

बताया जाता है कि चीन की समानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना के अंतरिक्ष स्टेशन के अनुप्रयोग और विकास के चरण में प्रवेश होने के बाद क्रमशः 6 समानव उड़ानें, 4 कार्गो पुनः आपूर्ति और 5 अंतरिक्ष यानों के वापसी मिशन पूरे हुए। इसके अलावा, पहला आपातकालीन प्रक्षेपण सफलतापूर्वक किया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी अंतरिक्ष यात्री 6 दलों में 18 बार लंबे समय तक कक्षा में रहे हैं। उन्होंने 13 बार स्पेसवॉक किया, कई बार पेलोड को केबिन के बाहर निकाला और केबिन के बाहर कई रखरखाव मिशन पूरे किए। चीन ने किसी अंतरिक्ष यात्री द्वारा सबसे लंबे समय तक एकल स्पेसवॉक चलने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा और हांगकांग व मकाओ के पेलोड विशेषज्ञों समेत रिज़र्व अंतरिक्ष यात्रियों के चौथे बैच का चयन किया। इसके साथ ही कम लागत वाली माल परिवहन प्रणाली का अनुसंधान भी शुरू हो चुका है।

अब चीनी अंतरिक्ष स्टेशन का कक्षा में स्थिर संचालन हो रहा है और बेहतर भूमिका निभा रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version