Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन के शनचन शहर में उपलब्धि एक्सपो हुआ शुरू

February 16, 2025

चीन के शनचन शहर में उपलब्धि एक्सपो हुआ शुरू

Achievement Expo: चीनी विज्ञान अकादमी के शनचन उन्नत प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान ने हाल में क्वांगतोंग प्रांत के शनचन शहर में उपलब्धि एक्सपो शुरू किया। परीक्षण संचालन के पहले हफ्ते अनुबंध की राशि 58 लाख युआन तक पहुंच गई।

उपलब्धि एक्सपो में एआई और बायोमेडिसिन समेत वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों की सात श्रेणियों को अलग-अलग रंगों से चिह्नित किया गया है। छोटे कार्ड पर अनुसंधान परियोजना के बारे में सरल जानकारी लिखी गयी है। इस बारे में रुचि रखने वाले आगंतुक अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए मोबाइल फोन से स्कैन कर सकते हैं।

अतीत में, जब कंपनियां तकनीकी समाधान ढूंढ़ना चाहती थीं, तो वे ऑनलाइन ढूंढती थीं। लेकिन ऑनलाइन पर जानकारी विशाल और जटिल हैं और ऑफ़लाइन शोध अधिक समय लगता है। इस तरह के उपलब्धि एक्सपो में कंपनियां न केवल एकीकृत रूप से संबंधित वैज्ञानिक अनुसंधान परिणाम की जानकारी प्राप्त सकती हैं, बल्कि अनुसंधान टीम के साथ सीधा संपर्क कर सकते हैं और जल्दी से सहयोग के इरादे तक पहुंच सकेंगे।

बताया जाता है कि परीक्षण संचालन के पहले हफ्ते अनुबंध की राशि 58 लाख युआन तक पहुंच गई। आने वाले समय में उपलब्धि एक्सपो की क्षमता लगातार उन्नत होगी, ताकि अधिकाधिक वैज्ञानिक नवाचार प्रयोगशाला से बाज़ार में पहुंच सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें :- IPL 2026: केकेआर ने जीता टॉस, बल्लेबाजी करने का लिया फैसला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें