Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन-अफ्रीका के बीच चिकित्सा सहयोग में उपलब्धि

April 10, 2023

चीन-अफ्रीका के बीच चिकित्सा सहयोग में उपलब्धि

अफ्रीकी देश लंबे समय से विभिन्न संक्रामक रोगों से पीड़ित हैं। कोविड-19 महामारी से अफ्रीका में रोग नियंत्रण व्यवस्था स्थापित करने की आवश्यकता जाहिर हुई। महामारी फैलने के दौरान चीन ने अफ्रीकी देशों के अनुरोध पर तमाम महामारी-रोधी सामग्रियां और वैक्सीन दिए और चिकित्सा सहयोग किया। महामारी के बाद चीन ने अफ्रीकी देशों को आर्थिक और सामाजिक विकास बढ़ाने के लिए सहायता दी और घनिष्ठ चीन-अफ्रीका भाग्य समुदाय के निर्माण में योगदान किया। इस साल के शुरू में इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा के दक्षिण इलाके में चीन की सहायता से अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम मुख्यालय का निर्माण पूरा हुआ।

यह चीन और अफ्रीका के बीच सहयोग का प्रतीक है और अफ्रीका में पहला रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र है, जहां आधुनिक कार्यालय व प्रायोगिक स्थिति और पूर्ण सुविधाएं मिलती हैं। अफ्रीका में रोग की रोकथाम, निगरानी और आपातकालीन प्रतिक्रिया की गति उन्नत करने में इसका बड़ा महत्व है। अफ्रीकी संघ आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि यह चीन और अफ्रीका के बीच चिकित्सा सहयोग की मिसाल है। इससे अफ्रीकी लोगों को ठोस फायदा मिलेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें