Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी इलेक्ट्रिक सूचना विनिर्माण उद्योग के अतिरिक्त मूल्य में 13.6 प्रतिशत वृद्धि 

May 7, 2026

चीनी इलेक्ट्रिक सूचना विनिर्माण उद्योग के अतिरिक्त मूल्य में 13.6 प्रतिशत वृद्धि 

चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार इस साल की पहली तिमाही में पैमाने के ऊपर के इलेक्ट्रिक व सूचना विनिर्माण उद्यमों (सालाना कारोबार 2 करोड़ युवान या उस से अधिक) के अतिरिक्त मूल्य साल दर साल 13.6 प्रतिशत बढ़े, जो अलग-अलग तौर पर इसी अवधि में उद्योग और हाई टेक विनिर्माण उद्योग से 7.5 प्रतिशत और 1.1 प्रतिशत अधिक थे।

इस मार्च में पैमाने के ऊपर वाले इलेक्ट्रिक और सूचना विनिर्माण उद्योग का अतिरिक्त मूल्य साल दर साल 12.5 प्रतिशत अधिक बढ़ा। मुख्य उत्पादों में उत्पादित स्मार्ट फोन की संख्या 29 करोड़ 80 लाख है, जो पिछले साल की समान अवधि से 6.9 प्रतिशत बढ़ी। उत्पादित एकीकृत परिपथ की संख्या 1272 करोड़ थी, जो साल दर साल 24.3 प्रतिशत बढ़ी ।

पहली तिमाही में पैमाने के ऊपर वाले इलेक्ट्रिक सूचना विनिर्माण उद्योग की कुल कारोबार आय 43 खरब 10 अरब युवान रही, जो साल दर साल 14.8 प्रतिशत बढ़ी। मुनाफे की कुल रकम 2 ख़रब 17 अरब युवान रही, जो पिछले साल की समान अवधि से 1.25 गुने से अधिक बढ़ी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें