Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

Afghanistan : बामियान में 10.5 टन अवैध ड्रग्स को किया गया नष्ट

January 29, 2025

Afghanistan : बामियान में 10.5 टन अवैध ड्रग्स को किया गया नष्ट

बामियान: अफगानिस्तान के बामियान प्रांत में काउंटर-नारकोटिक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने 10.5 टन अवैध ड्रग्स नष्ट की। प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि अफीम, हशीश, हेरोइन बनाने में इस्तेमाल होने वाली चीजों और अन्य जहरीली वस्तुओं सहित प्रतिबंधित सामान को मंगलवार को सार्वजनिक रूप से जला दिया गया।

बामियान पुलिस ने प्रांत में अफीम की खेती, ड्रग्स की प्रोसेसिंग और तस्करी पर प्रतिबंध लगाया है। इससे पहले 14 जनवरी को पुलिस ने पूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में 43 किलोग्राम अवैध ड्रग्स बरामद किया था। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता ताहिर एहरार के अनुसार, ड्रग तस्करी में शामिल होने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। प्रांतीय राजधानी खोस्त शहर के बाहर 43 किलोग्राम हशीश और एके-47 सहित प्रतिबंधित सामान बरामद किया गया था।

एहरार ने बताया, पुलिस ने स्पष्ट किया कि वे प्रांत में किसी को भी हशीश, पोस्त या हेरोइन के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं का उत्पादन या तस्करी करने की अनुमति नहीं देंगे। आंतरिक मंत्रलय ने इस महीने की शुरुआत में खुलासा किया था कि काउंटर-नारकोटिक्स पुलिस ने मेथमफेटामाइन सहित 64 किलोग्राम अवैध ड्रग्स का भी पर्दाफाश किया था। साथ ही अफगानिस्तान के दो प्रांतों में 17 संदिग्ध ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया था।

इसमें कहा गया है कि पुलिस के नियमित अभियान में पूर्वी नंगरहार और उत्तरी कुंदुज प्रांतों के बाहरी इलाकों में 43 किलोग्राम मेथमफेटामाइन और 21 किलोग्राम हशीश सहित प्रतिबंधित सामान जब्त किया गया। एक बयान में उल्लेख किया गया कि नंगरहार में ड्रग तस्करी और खरीद के आरोप में 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, कुंदुज में ड्रग तस्करी के सिलसिले में सात अन्य को गिरफ्तार किया गया।

अफगानिस्तान की काउंटर-नारकोटिक्स पुलिस ने 30 दिसंबर को अफगानिस्तान के 34 प्रांतों में से सात में ड्रग्स की तस्करी के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया था। ये लोग कथित तौर पर लघमन, बामयान, कपिसा, परवान, कुंदुज, हेरात और फराह प्रांतों के बाहरी इलाकों में प्रतिबंधित पदार्थों की बिक्री, खरीद और तस्करी में शामिल थे।

ये भी पढ़ें :- होर्मुज संकट के बीच अमेरिका ने भारत को दी बड़ी राहत, रूसी तेल खरीदने की बढ़ाई छूट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें