Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान में आज एक के बाद एक दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। अफगानिस्तान के साथ ही भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसकी वजह से वहां के लोग दहशत में आ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने एक ब्यान में कहा की शनिवार को अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 दर्ज की गई। देर रात 2.1 बजे आए भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 125 किमी की गहराई में मौजूद था। तो वहीं इससे पहले आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 नोट की गई। यह भूकंप रात 1.26 बजे आया और इसका केंद्र जमीन से लगभग 190 किमी की गहराई में था।
अफगानिस्तान में लगातार भूकंप आते ही रहते है। यहां पर ज्यादातर तेज झटकों वाले भूकंप ही आते है। रेड क्रॉस की माने तो यहां स्थित हिंदुकुश पर्वत श्रृंखला एक सक्रिय क्षेत्र है। इस श्रृंखला में पड़ते क्षेत्रों में भूकंप आते ही रहते है।
म्यांमार में आया 3.7 की तीव्रता का भूकंप
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार अफगानिस्तान के साथ-साथ शनिवार को म्यांमार में भी 3.7 की तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र 105 किमी की गहराई में था। म्यांमार में सुबह 3.26 बजे भूकंप आया जिसके बाद लोग घबरा गए और आनन फानन में घरों से बाहर निकले। पिछले एक हफ्ते के दौरान म्यांमार में ये तीसरा भुकंप था।
इस कारण म्यांमार में आते है भूकंप
अंतरराष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 1990 से 2019 के दौरान म्यांमार और उसके आसपास के क्षेत्रों में 3.0 या उससे अधिक तीव्रता वाले 140 भूकंप हर वर्ष आए है। इसकी वजह यूरेशियन और इंडो-ऑस्ट्रेलियाई प्लेटों के बीच टकराव माना जाता है।

