Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोगों के जीवन स्तर में सुधार अफ़ग़ानिस्तान की सर्वोच्च प्राथमिकता: चीनी प्रतिनिधि

March 10, 2026

लोगों के जीवन स्तर में सुधार अफ़ग़ानिस्तान की सर्वोच्च प्राथमिकता: चीनी प्रतिनिधि

Afghanistan: स्थानीय समयानुसार 9 मार्च को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अफ़ग़ानिस्तान की स्थिति पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष, क्षेत्रीय परिस्थितियों के प्रभाव तथा अफ़ग़ान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों की सुनिश्चितता जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया गया। संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू छोंग ने बैठक के दौरान कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में अफ़ग़ानिस्तान के लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।

फू छोंग ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान इस समय मानवीय सहायता, विकास, आतंकवाद-विरोध और मानवाधिकार से जुड़े कई गंभीर मुद्दों का सामना कर रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 2.2 करोड़ अफ़ग़ान नागरिकों को अभी भी मानवीय सहायता की आवश्यकता है, जबकि 3 करोड़ से अधिक लोग ऐसे हैं जिनका प्रतिदिन का खर्च एक अमेरिकी डॉलर से भी कम है। उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध के अवशेष के रूप में मौजूद विस्फोटकों से लगातार हो रही नागरिक मौतें, लाखों शरणार्थियों की वापसी और बार-बार आने वाली प्राकृतिक आपदाएँ जैसे कारक अफ़ग़ानिस्तान के मानवीय संकट और विकास संबंधी कठिनाइयों को और अधिक गंभीर बना रहे हैं।

चीनी प्रतिनिधि ने आगे कहा कि चीन आशा करता है कि अफ़ग़ान सरकार अधिक खुला, समावेशी और ज़िम्मेदार रवैया अपनाएगी। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि अफ़ग़ानिस्तान अपनी संबंधित नीतियों में जल्द से जल्द आवश्यक बदलाव करेगा और महिलाओं सहित सभी लोगों के बुनियादी अधिकारों की प्रभावी ढंग से रक्षा सुनिश्चित करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें