Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ा हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 25 लोगों की हुई मौत, मची अफरा-तफरी

August 28, 2025

बड़ा हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 25 लोगों की हुई मौत, मची अफरा-तफरी

काबुल: अफगानिस्तान एक बार फिर एक भीषण सड़क दुर्घटना की त्रासदी से जूझ रहा है। बता दें कि, काबुल और कंधार को जोड़ने वाले व्यस्त राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार बस की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें 25 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 27 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब बस के ड्राइवर ने ओवरटेक करने की कोशिश में नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे की पुष्टि और कारण

तालिबान सरकार के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि यह दुर्घटना ड्राइवर की लापरवाही और तेज गति के कारण हुई। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक हफ्ते में 100 से अधिक मौतें

यह हादसा एक अलग-थलग घटना नहीं है। अफगानिस्तान में बीते एक सप्ताह में हुई कई अन्य सड़क दुर्घटनाओं में भी 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इन घटनाओं ने देश में सड़क सुरक्षा की स्थिति पर एक बार फिर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि अफगानिस्तान में सड़कों की जर्जर हालत, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और सुरक्षा उपायों की कमी बार-बार इन हादसों को न्योता दे रही है। सरकार द्वारा जारी आश्वासन के बावजूद ज़मीनी हकीकत में बदलाव नजर नहीं आ रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें