इंटरनेशनल डेस्क: स्पेन में एक ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। करीब 150 साल के लंबे अंतराल के बाद देश को फिर से एक महारानी मिलने वाली है। स्पेन के मौजूदा राजा किंग फेलिप छठे के बाद उनकी बड़ी बेटी राजकुमारी लियोनोर देश की अगली शासक होंगी। इसके साथ ही वे आधुनिक स्पेन की पहली महारानी बनेंगी। इससे पहले उन्नीसवीं सदी में इसाबेला द्वितीय स्पेन की महारानी बनी थीं। उनके बाद से अब तक स्पेन में किसी महिला ने सीधे तौर पर शासन नहीं किया। ऐसे में राजकुमारी लियोनोर का सत्ता संभालना देश के इतिहास में एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है।
कौन हैं राजकुमारी लियोनोर
राजकुमारी लियोनोर की उम्र 20 साल है। वे स्पेन के राजा किंग फेलिप छठे और रानी लेटीजिया की सबसे बड़ी बेटी हैं। जन्म के साथ ही वे स्पेन की उत्तराधिकारी घोषित कर दी गई थीं, क्योंकि स्पेन के कानून के अनुसार राजा की सबसे बड़ी संतान को सिंहासन का अधिकार मिलता है।
ये भी पढ़ें: हिमाचल में 37 हजार से ज्यादा मृत लोग ले रहे पेंशन, ई-केवाईसी से हुआ खुलासा
बॉर्बन राजवंश और स्पेन की राजशाही
स्पेन में बॉर्बन राजवंश की सत्ता 1700 के दशक की शुरुआत से चली आ रही है। उत्तराधिकारी के लिए हुई एक बड़ी लड़ाई में बॉर्बन परिवार ने हैब्सबर्ग राजवंश को हराया था, जिसके बाद से यह राजवंश सत्ता में बना हुआ है। हालांकि, स्पेन में राजशाही का सफर हमेशा आसान नहीं रहा। जनरल फ्रांसिस्को फ्रेंको की तानाशाही के दौरान देश में राजशाही खत्म कर दी गई थी।
1975 में राजशाही की वापसी
साल 1975 में जनरल फ्रेंको की मृत्यु के बाद किंग जुआन कार्लोस प्रथम के साथ स्पेन में फिर से राजशाही की शुरुआत हुई। किंग जुआन कार्लोस ने देश को तानाशाही से लोकतंत्र की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद साल 2014 में उन्होंने गद्दी छोड़ दी और अपने बेटे फेलिप को राजा बना दिया। अब किंग फेलिप के बाद राजकुमारी लियोनोर स्पेन की सत्ता संभालेंगी।
शिक्षा और सैन्य प्रशिक्षण
राजकुमारी लियोनोर ने वेल्स के प्रसिद्ध अटलांटिक कॉलेज से अपनी उच्च शिक्षा पूरी की है। इसके अलावा उन्होंने स्पेन की थलसेना, नौसेना और वायुसेना में प्रशिक्षण भी लिया है। यह प्रशिक्षण स्पेन के राजघराने के सदस्यों के लिए अनिवार्य होता है, ताकि वे देश की रक्षा व्यवस्था को समझ सकें।
ये भी पढ़ें: Delhi blast case: विदेशी हैंडलरों के लिंक सामने आने के बाद शाहीन सईद सहित चार आरोपियों की बढ़ी हिरासत
भाषाओं और अन्य क्षमताएं
राजकुमारी लियोनोर कई भाषाओं में दक्ष हैं। वे स्पेनिश और फ्रेंच के साथ-साथ अंग्रेज़ी, मंदारिन और अरबी भाषा भी बोल सकती हैं। इसके अलावा वे एक प्रशिक्षित पायलट भी हैं, जो उनकी बहुआयामी क्षमता को दर्शाता है।
स्पेन के भविष्य की प्रतीक
राजकुमारी लियोनोर को स्पेन के नए युग की प्रतीक माना जा रहा है। उनकी शिक्षा, सैन्य अनुभव और अंतरराष्ट्रीय समझ उन्हें भविष्य की एक मजबूत और आधुनिक शासक के रूप में पेश करती है। उनके शासन के साथ ही स्पेन एक बार फिर इतिहास के नए अध्याय में प्रवेश करेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...