Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Quad शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद PM Modi न्यूयॉर्क के लिए हुए रवाना

September 22, 2024

Quad शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद PM Modi न्यूयॉर्क के लिए हुए रवाना

विलंमिगटन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के विलंमिगटन में आयोजित क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद न्यूयॉर्क रवाना हो गए, जहां वह संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने डेलावेयर स्थित अपने गृहनगर विलंमिगटन में वार्षिक क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी की, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा शामिल हुए।

अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर आए प्रधानमंत्री मोदी ने क्वाड शिखर सम्मेलन से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ऑस्ट्रेलिया तथा जापान के प्रधानमंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह अगले दिन 23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कृत्रिम मेधा, ‘क्वांटम कंप्यूंटिग’ और ‘सेमीकंडक्टर’ के क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें