Site icon Dainik Savera Times

हमले में 7 सैनिकों की मौत के बाद पाकिस्तान के PM Shehbaz Sharif ने आतंकवाद को खत्म करने का लिया संकल्प

इस्लामाबादः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को देश से आतंकवाद को खत्म करने का संकल्प लिया। एक दिन पहले अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आतंकवादी हमले में एक कैप्टन समेत 7 सैनिकों की मौत के बाद उन्होंने यह संकल्प लिया है। रविवार को लक्की मरवत जिले के सरबंद पोस्ट, कच्ची कमर की ओर जा रहे सुरक्षार्किमयों के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया था।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, लक्की मरवत जिले में हुए आतंकी हमले में एक कैप्टन समेत पाकिस्तानी सेना के जवानों की शहादत से मुझे गहरा दुख हुआ है। उन्होंने कहा, कि हमारे बहादुर सैनिकों और नागरिकों का बलिदान हम पर एक ऋण है जिसे हमें अपने देश से आतंकवाद को समाप्त करके चुकाना होगा। पाकिस्तानी अधिकारारियों के अनुसार, लक्की मरवत तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आतंकवादियों का गढ़ है।

पाकिस्तान खुद को फिर से मजबूत बना रहे आतंकी संगठन (टीटीपी) का सामना कर रहा है, जिसकी कथित तौर पर अफगानिस्तान में मजबूत उपस्थिति है। वह अफगानिस्तान के क्षेत्र का उपयोग छिपने, प्रशिक्षण लेने और सीमा पार हमले के लिए करता है। पाकिस्तान लगातार अफगानिस्तान पर इस आतंकी संगठन के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बनाता रहा है, लेकिन अभी तक इस कोई असर नहीं दिखा है।

Exit mobile version