Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

California में तूफान के बाद अब बारिश और बाढ़ का बढ़ा खतरा

January 8, 2023

California में तूफान के बाद अब बारिश और बाढ़ का बढ़ा खतरा

सैन फ्रांसिस्कोः अमेरिका के कैलिफोर्निया में शनिवार को बारिश के साथ ही तूफानी मौसम से सड़कों पर बाढ़ आने, नदियों के उफान पर होने और मिट्टी धंसने का खतरा बढ़ गया है। शनिवार को ‘बे एरिया’ में बारिश हुई। सोमवार को भी तूफान आने की आशंका है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने उत्तरी और मध्य कैलिफोर्निया में 15 से 30 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई है। लॉस एंजिलिस में सप्ताहांत में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है और सोमवार को तूफानी मौसम के साथ पर्वतीय क्षेत्र में 20 सेंटीमीटर तक बारिश की संभावना है।

कैलिफोर्निया में हाल ही में बारिश और तूफान के कारण हजारों घरों की बत्ती गुल हो गई थी, सड़कों पर बाढ़ आ गई थी और कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई थी। सैन फ्रांसिस्को में 26 दिसंबर के बाद से 25 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हुई है, जबकि पूर्वी सिएरा में मशहूर स्की स्थल मैमथ माउनटेन पर करीब 10 फीट तक हिमपात दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें