Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरीका द्वारा शुल्क बढ़ाए जाने के बाद चीन ने अन्य देशों से साधा संपर्क

April 10, 2025

अमरीका द्वारा शुल्क बढ़ाए जाने के बाद चीन ने अन्य देशों से साधा संपर्क

बीजिंग: अमरीका द्वारा शुल्क बढ़ाए जाने के बाद चीन अन्य देशों से संपर्क साधा रहा है और ऐसा प्रतीत होता है कि बीजिंग अमरीका को कदम पीछे हटाने के लिए मजबूर करने के वास्ते संयुक्त मोर्चा बनाने का प्रयास कर रहा है। चीन के गहन प्रयासों के बावजूद उसे कोई खास सफलता नहीं मिल रही है क्योंकि अधिकतर देश अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार युद्ध के केन्द्र में आए चीन के साथ गठजोड़ के इच्छुक नहीं प्रतीत हो रहे। वैश्विक बाजार में मंदी की आशंका के बीच बुधवार को अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ज्यादातर देशों पर लगाए गए शुल्क को अचानक 90 दिनों के लिए स्थगित करने का फैसला किया, हालांकि उन्होंने चीन से आयात पर शुल्क की दर बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दी है। ट्रंप ने कहा कि ये देश अधिक अनुकूल शर्तो पर बातचीत करने के लिए राजी हैं। चीन ने बातचीत करने से इंकार कर दिया था और कहा था कि अमरीका ‘मक्कार’ है और वह शुल्क युद्ध में ‘अंत तक लड़ेगा’। इसके बाद ट्रंप ने चीनी आयात पर कर की दर को और बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया। चीन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमरीकी वस्तुओं पर 84 प्रतिशत शुल्क लगा दिया है, जो वीरवार से प्रभावी हो गया है।

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट में DG Shipping का बड़ा फैसला, निर्यातकों को राहत और नाविकों को सुरक्षा सलाह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें