Site icon Dainik Savera Times

नाइजीरिया में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 25 लोगों की मौत

अबुजा : नाइजीरिया के दक्षिणी ओंडू प्रांत में सोमवार को नाइजीरियाई वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार सभी 25 लोग मारे गए। वायुसेना ने एक बयान में बताया कि एटीआर-42 विमान नियमित मिशन के तहत देश के आर्थिक केंद्र लागोस जा रहा था।

विमान में 20 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। अधिकारियों के अनुसार, विमान रडार से गायब हो गया था और बाद में पता चला कि वह ओंडू प्रांत में नदी के किनारे बसे इग्बोकोडा कस्बे में एक नौसैनिक अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

नाइजीरिया के विमानन मंत्री फेस्टस केयामो ने इससे पहले कहा था कि विमान में 32 लोग सवार थे। अधिकारियों ने दोनों बयानों में संख्या के अंतर का तत्काल कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया।

Exit mobile version