Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ajit Doval ने America के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ जनरल Mark Milley से की मुलाकात

January 31, 2023

Ajit Doval ने America के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ जनरल Mark Milley से की मुलाकात

वाशिंगटनः राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत के. डोभाल ने अमेरिका के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ जनरल के अध्यक्ष मार्क मिले से मुलाकात की और भारत-अमेरिका द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की हैं। डोभाल और मिले ने सोमवार को यहां इंडिया हाउस में मुलाकात की, जो अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू का आधिकारिक आवास है। अमेरिका में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिले ने आज एनएसए अजित डोभाल से मुलाकात की हैं। भारत-अमेरिका द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर सार्थक चर्चा हुई।’’ डोभाल अपने अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन के साथ ‘इनीशिएटिव फॉर क्रिटिकल एंड इर्मिजंग टेक्नोलॉजी’ (आईसीईटी) की पहली उच्च-स्तरीय बैठक के वास्ते एक प्रतिनिधिमंडल के साथ अमेरिका पहुंचे हैं।

मई 2022 में टाेक्यो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच बैठक के बाद पहली बार एक संयुक्त बयान में आईसीईटी का उल्लेख किया गया था। संधू ने डोभाल के सम्मान में शाम को एक स्वागत समारोह आयोजित किया, जिसमें अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन, वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो, उप विदेश मंत्री वेंडी शर्मन, राष्ट्रीय विज्ञन फाउंडेशन के निदेशक सेतुरमन पंचनाथन, नासा (राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रबंधन) के प्रशासक बिल नेल्सन सहित अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। स्वागत समारोह में उद्योग जगत के लोगों, शिक्षाविदों और शोध संस्थानों के सदस्यों ने शिरकत की हैं।

संधू ने ट्वीट किया, ‘‘ इंडिया हाउस में एक अनूठा और विशेष स्वागत। भारत के एनएसए अजित डोभाल, अमेरिका के एनएसए जेक सुलविन, अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो, भारत और अमेरिका के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) और प्रमुख विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों की मेजबानी कर खुशी हुई। महत्वपूर्ण व उभरती हुई तकनीक में द्विपक्षीय सहयोग के निर्माण पर व्यावहारिक बातचीत हुई।’ डोभाल ने सोमवार को यूएस चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) द्वारा आयोजित एक उच्च स्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भी शिरकत की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें