Site icon Dainik Savera Times

नाइट्रोजन गैस से मृत्युदंड पर अलबामा की अदालत ने जताई चिंता

मोंटगोमरी (एजैंसी) : अमरीका की एक संघीय अपीलीय अदालत ने सोमवार को चिंता जताते हुए कहा कि कैदियों को मृत्युदंड देने के लिए अलबामा द्वारा नाइट्रोजन गैस के इस्तेमाल पर यह जांच और अध्ययन किए जाने की आवश्यकता है कि क्या यह संविधान में निहित क्रूर और असामान्य दंड के निषेध का उल्लंघन करता है। यह फैसला उस निर्धारित मृत्युदंड से कुछ दिन पहले आया है, जिसमें इसी विधि का उपयोग किया जाना है। अलबामा राज्य ने 2024 में पहली बार इस तरीके को अपनाया था।

इसमें दोषी के चेहरे पर श्वसन मास्क लगाकर सांस लेने योग्य हवा की जगह शुद्ध नाइट्रोजन गैस दी जाती है, जिससे ऑक्सीजन की कमी के कारण उसकी मृत्यु हो जाती है। हालांकि तीन न्यायाधीशों वाली अपीलीय अदालत की पीठ ने जेफरी ली के प्रस्तावित मृत्युदंड पर रोक लगाने का आदेश नहीं दिया, लेकिन अधीनस्थ अदालत से वैकल्पिक रूप से गोली मारकर मृत्युदंड की व्यवस्था की व्यवहार्यता पर विचार करने को कहा। ली को 1998 में डकैती के दौरान दो लोगों की हत्या का दोषी ठहराया गया था।

Exit mobile version