Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

Japan यात्रा पर संस्थाओं के प्रमुखों और मंत्रियों के साथ सभी बैठकें रहीं ‘‘सकारात्मक’’ : CM Mohan Yadav

January 29, 2025

Japan यात्रा पर संस्थाओं के प्रमुखों और मंत्रियों के साथ सभी बैठकें रहीं ‘‘सकारात्मक’’ : CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav : जापान के निवेशकों के समक्ष राज्य की अपार संभावनाओं के जोरदार प्रदर्शन के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि विभिन्न संस्थानों के प्रमुखों और सरकारी मंत्रियों के साथ उनकी सभी बैठकें व चर्चाएं ‘‘सकारात्मक’’ रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में जापान के संगठनों के लिए सूचना औद्योगिकी (आईटी), शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रेलवे जैसे क्षेत्रों में व्यापक व्यावसायिक संभावनाएं और आकर्षक अवसर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष सहयोग बढ़ाने की दिशा में मिलकर काम कर रहे हैं।

सीएम यादव जापान यात्रा के दूसरे दिन सेंसोजी मंदिर भी गए। मुख्यमंत्री ने सुबह की शुरुआत दक्षिण एशिया समिति (कीदानरेन) के प्रमुख एवं ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के चेयरमैन युजी फुकासावा के साथ व्यापक चर्चा की। दोनों ने जापान और भारत के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के अवसरों की पहचान करने और विश्व प्रसिद्ध जापानी रेलवे प्रौद्योगिकी पर चर्चा की हैं।

फुकासावा ने मध्य प्रदेश का दौरा करने और राज्य के साथ सहयोग के अवसरों की खोज करने में गहरी रुचि व्यक्त की, जो अग्रणी वैश्विक कंपनियों के लिए एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में खुद को बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर रहा है। सीएम यादव ने एएंडडी मेडिकल के निदेशक दाइकी अराई के साथ विस्तृत चर्चा की। कंपनी राज्य में एक विनिर्माण सुविधा स्थापित करने की इच्छुक है, संभवत यह इसी वर्ष किया जाएगा।

उन्होंने जापान के संसदीय उप-विदेश मंत्री हिसाशी मात्सुमोतो के साथ भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने और राज्य स्तर पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की हैं। यह बैठक विदेश मंत्रालय में हुई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री यादव की जापान यात्रा पिछले वर्ष शुरू किए गए ‘मध्य प्रदेश में निवेश’ अभियान का हिस्सा है। यह अभियान 24 और 25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने वाले ‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश’ – वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2025 में सम्पन्न होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें