Site icon Dainik Savera Times

राजदूत शू फेइहोंग ने भारत में नव नियुक्त यूएन के रेजिडेंट स्टीफन प्रिसनर से मुलाकात की

China News

China News

9 अप्रैल को भारत स्थित चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने भारत में नव नियुक्त संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट स्टीफन प्रिसनर से मुलाकात की। 9 अप्रैल को भारत स्थित चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने भारत में नव नियुक्त संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट स्टीफन प्रिसनर से मुलाकात की दोनों ने साझा चिंता से जुड़े अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

राजदूत शू ने बताया कि चीन सरकार चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित चार वैश्विक पहलों से निर्देशित होकर, वास्तविक बहुपक्षवाद का अभ्यास करती है और संयुक्त राष्ट्र को केंद्र में रखकर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और विश्व व्यापार संगठन को केंद्र में रखकर मुक्त व्यापार व्यवस्था का दृढ़ता से समर्थन करती है।

प्रिसनर ने कहा कि चीन संयुक्त राष्ट्र के सामान्य बजट और शांति रक्षा अभियानों में दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता है, जो बहुपक्षवाद और संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्य में महत्वपूर्ण योगदान देता है। साथ ही उन्होंने भारत में संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के कार्यों के बारे में जानकारी दी और चीन के साथ विकास संबंधी अनुभवों के आदान-प्रदान को मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

Exit mobile version