Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sleeping Pills Medicine : India से आए धागे की खेप में नींद की 70,000 गोलियां मिली

January 29, 2025

Sleeping Pills Medicine : India से आए धागे की खेप में नींद की 70,000 गोलियां मिली

Sleeping Pills Medicine : अमेरिका के सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग (सीबीपी) ने भारत से आ रहे धागे की खेप से करीब 70,000 गोलियां जब्त की हैं। इन गोलियों की कीमत 33,000 अमेरिकी डॉलर बताई जा रही है। सीबीपी के अधिकारियों ने बताया कि यह खेप कैलिफोर्निया के ब्यूना पार्क स्थित एक पते पर भेजी जानी थी। ज़ोलपिडेम टार्ट्रेट नामक इन गोलियों को औषधि प्रवर्तन प्रशासन द्वारा अनुसूची-चार नियंत्रित पदार्थ के रूप में वर्गीकृत किया गया है तथा ये शामक-निद्राकारी नामक औषधियों के वर्ग से संबंधित हैं। डॉक्टरों द्वारा अनिद्रा के इलाज के लिए मरीजों को यह दवा दी जाती है।

काले धागे के 96 स्पूल में से प्रत्येक के अंदर कुल 69,813 गोलियां छिपाई हुई पाईं
सीबीपी के अधिकारियों ने 17 दिसंबर को वाशिंगटन डलेस हवाई अड्डे के पास एक एयर कार्गो गोदाम में काले धागे के 96 रोल की खेप की जांच की। उन्होंने काले धागे के 96 स्पूल में से प्रत्येक के अंदर कुल 69,813 गोलियां छिपाई हुई पाईं। मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया कि इन गोलियों का मूल्य करीब 33,000 अमेरिकी डॉलर है। वाशिंगटन डीसी के क्षेत्रीय बंदरगाह के लिए सीबीपी की क्षेत्रीय बंदरगाह निदेशक क्रिस्टीन वॉ ने कहा, ‘‘यह अमेरिका में बड़ी मात्रा में प्रिस्क्रिप्शन दवाओं की तस्करी करने का एक बहुत ही साहसिक प्रयास है, लेकिन यह छिपाने का रचनात्मक तरीका सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा अधिकारियों को बेवकूफ बनाने में विफल रहा।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें