Site icon Dainik Savera Times

America : Arkansas में विमान हुआ दुर्घटना, 5 लोगों की मौत

लिटिल रॉकः अमेरिका में अरकंसास के लिटिल रॉक औद्योगिक इलाके के बाहरी क्षेत्र में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एक पर्यावरण परामर्श कंपनी के 5 कर्मचारियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलस्की काउंटी शेरिफ के कार्यालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कोडी बर्क ने बताया कि विमान बुधवार को ‘बिल एंड हिलेरी क्लिंटन नेशनल एयरपोर्ट’ के कई मील दक्षिण में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने बताया कि विमान में 5 लोग सवार थे। एफएए ने बताया कि दो इंजन वाले विमान बीच बीई20 ने लिटिल रॉक हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और यह ओहायो के कोलंबस में ‘जॉन ग्लेन कोलंबस इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ जाने वाला था। बर्क ने विमान में सवार यात्रियों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी है। एफएए ने कहा कि वह और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड मामले की जांच करेगा।

Exit mobile version