Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ukraine की मदद से कभी पीछे नहीं हटेंगे America एवं उसके सहयोगी: Joe Biden

February 22, 2023

Ukraine की मदद से कभी पीछे नहीं हटेंगे America एवं उसके सहयोगी: Joe Biden

वॉरसॉः यूक्रेन पर रूस के जारी हमलों के लगभग एक साल होने के मद्देनजर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि भले ही कुछ भी हो जाए, अमेरिका एवं उसके सहयोगी यूक्रेनवासियों की मदद करने से ‘‘पीछे नहीं हटेंगे।’’ यूक्रेन का अचानक दौरा करने के एक दिन बाद बाइडेन ने पोलैंड में अपने संबोधन के दौरान पिछले एक साल में किए गए प्रयासों के लिए यूरोप में अपने सहयोगियों की प्रशंसा की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कड़े शब्दों में स्पष्ट संदेश दिया, ‘‘नाटो विभाजित नहीं होगा और हम थकेंगे नहीं।’’ जाे बाइडेन ने वॉरसॉ के ‘रॉयल कैसल’ के बाहर हजारों लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, कि ‘एक साल पहले दुनिया को कीव के हार जाने की आशंका थी। मैं बता सकता हूं: कीव मजबूती से खड़ा है, कीव गर्व से खड़ा है और सबसे जरूरी बात कीव स्वतंत्र है।’’

जाे बाइडेन ने यूक्रेन एवं रूस के बीच जारी युद्ध को लोकतंत्र और निरंकुशता के बीच वैश्विक संघर्ष बताया और कहा कि अमेरिका इससे पीछे नहीं हटेगा, हालांकि कुछ सव्रेक्षणों के मुताबिक, यूक्रेन के लिए जारी सैन्य सहायता के प्रति अमेरिकी सहयोग कमजोर हो रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, कि ‘दुनिया के लोकतंत्र स्वतंत्रता की रक्षा के लिए आज, कल और हमेशा खड़े रहेंगे।’’ जाे बाइडेन ने कहा, कि ‘जब (रूस के) राष्ट्रपति (व्लादिमीर) पुतिन ने यूक्रेन में अपने टैंकों को भेजने का आदेश दिया था, तो उन्हें लगा था कि वह उसे हरा देंगे। वह गलत थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया भर में लोकतंत्र मजबूत हुआ है’’, जबकि पुतिन समेत दुनिया के तानाशाह कमजोर हुए हैं। जाे बाइडेन ने कहा, कि ‘तानाशाह केवल एक शब्द समझते हैं – नहीं, नहीं, नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘नहीं, आप मेरा देश नहीं ले जाएंगे। नहीं, आप मेरी आजादी नहीं ले जाएंगे। नहीं, आप मेरा भविष्य नहीं लें पाएंगे।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें