Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

America ने Taiwan को दी दो नए महत्वपूर्ण हथियारों की बिक्री की मंजूरी

December 7, 2022

America ने Taiwan को दी दो नए महत्वपूर्ण हथियारों की बिक्री की मंजूरी

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने ताइवान को दो नए महत्वपूर्ण हथियारों की बिक्री की मंगलवार को मंजूरी दे दी। इस कदम से चीन के नाराज होने की पूरी संभावना है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, ताइवान के एफ-16 लड़ाकू विमानों के बेड़े, जी-130 परिवहन विमानों और अमेरिका द्वारा आपूर्ति किए जाने वाली अन्य हथियार प्रणालियों का समर्थन करने के लिए 42.5 करोड़ डॉलर से अधिक के अतिरिक्त विमान पुर्जों की बिक्री को मंजूरी दे दी गई है।

इंडोनेशिया में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनंफिग के बीच हुई आमने-सामने की मुलाकात के महज दो सप्ताह बाद ही यह घोषणा की गई है। गौरतलब है कि चीन का दावा है कि ताइवान उसका हिस्सा है और वह विदेशी अधिकारियों की ताइवान यात्रा का विरोध करता है। अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी के अगस्त में ताइवान की यात्रा करने के बाद दोनों देशों के बीच संबंध और खराब हो गए थे। चीन ने इसे उकसाने वाला कदम करार दिया था और जवाब में स्व-शासित द्वीप ताइवान के आसपास कई सैन्य अभ्यास किए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें