इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिकी जांच एजेंसी FBI की जांच में चीन के लिए कथित तौर पर जासूसी करने वाली एक महिला पकड़ी गई है। खास बात यह है कि आरोपी महिला मेयर पद तक पहुंच चुकी थी। अमेरिका में चीनी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार महिला की पहचान ईलिन वांग (Eileen Wang) के रूप में हुई है। 58 वर्षीय वांग कैलिफोर्निया के आर्केडिया शहर की मेयर रह चुकी हैं।
ये भी देखें :-
अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, वांग ने इस फेलोनी मामले में दोष स्वीकार करने पर सहमति जताई है। इस अपराध में अधिकतम 10 साल की जेल की सजा का प्रावधान है।
FBI जांच के अनुसार, वांग ने 2020 से 2022 के बीच चीन (PRC) के अधिकारियों के निर्देश पर अमेरिका में चीन समर्थक प्रचार सामग्री फैलाने में भूमिका निभाई। आरोप है कि उन्होंने सरकारी निर्देशों के तहत अपनी वेबसाइट पर सामग्री प्रकाशित की, लेकिन इसकी जानकारी अमेरिकी अधिकारियों को नहीं दी। मामले की जांच FBI कर रही है।
🚨CASE UPDATE from @FBILosAngeles: Arcadia, California, Mayor Federally Charged with Acting as Illegal Agent of the People’s Republic of China
Eileen Wang has been charged in federal court with acting as an illegal agent of the People’s Republic of China (PRC). From late 2020… pic.twitter.com/xespi8DizV
— FBI (@FBI) May 11, 2026
2022 में आर्केडिया सिटी काउंसिल की सदस्य चुनी गई थीं
ईलिन वांग नवंबर 2022 में आर्केडिया सिटी काउंसिल के लिए चुनी गई थीं। यह पांच सदस्यों वाली गवर्निंग बॉडी है, जिसमें मेयर का चयन बारी-बारी से किया जाता है। बताया जा रहा है कि वांग को आज दोपहर डाउनटाउन लॉस एंजिल्स स्थित अमेरिकी जिला अदालत में पहली बार पेश किया जाएगा।
‘सार्वजनिक पद पर बैठे लोगों का विदेशी सरकार के लिए काम करना गंभीर मामला’
राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सहायक अटॉर्नी जनरल जॉन ए. आइज़नबर्ग ने कहा,“संयुक्त राज्य अमेरिका में सार्वजनिक पद के लिए चुने गए लोगों को केवल उन अमेरिकी नागरिकों के लिए काम करना चाहिए, जिनका वे प्रतिनिधित्व करते हैं। यह बेहद चिंताजनक है कि कोई ऐसा व्यक्ति, जिसने पहले PRC सरकार के अधिकारियों से निर्देश प्राप्त किए और उनका पालन किया, अब सार्वजनिक विश्वास के पद पर है। इससे भी अधिक चिंता की बात यह है कि विदेशी सरकार से उसके संबंधों का कभी खुलासा नहीं किया गया।”
‘विदेशी सरकारों के इशारों पर काम करने वाले लोकतंत्र को कमजोर करते हैं’
कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के प्रथम सहायक अमेरिकी अटॉर्नी बिल एस्सेली ने कहा, “जो लोग गुपचुप तरीके से विदेशी सरकारों के इशारों पर काम करते हैं, वे हमारे लोकतंत्र को कमजोर करते हैं। यह समझौता चीन के उन प्रयासों के खिलाफ हमारी मातृभूमि की रक्षा करने के हमारे संकल्प की एक और सफलता है, जिनके जरिए चीन हमारी संस्थाओं को प्रभावित करने की कोशिश करता है।”
FBI के काउंटर इंटेलिजेंस और जासूसी प्रभाग के सहायक निदेशक रोमन रोजाव्स्की ने कहा, “ईलिन वांग ने स्वीकार किया है कि उन्होंने गुप्त रूप से चीनी सरकार के हितों को बढ़ावा देने में मदद की। उनकी जांच की जाएगी और उन्हें कानून के अनुसार सजा दी जाएगी।”
ये भी पढ़ें :-

