Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

America : Detroit में पार्टी के दौरान हमलावर ने बरसाई गोलियां, गोलीबारी में हुए 2 लोगों की मौत, 19 घायल

July 8, 2024

America : Detroit में पार्टी के दौरान हमलावर ने बरसाई गोलियां, गोलीबारी में हुए 2 लोगों की मौत, 19 घायल

डेट्रॉयट: अमेरिका के मिशिगन प्रांत के डेट्रॉयट शहर में रविवार को एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना रविवार सुबह हुई, जब 2:30 बजे ईटी से कुछ समय पहले गोलीबारी शुरू हुई। मिशिगन पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि गोलीबारी को लेकर फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है और वह जांच में डेट्रॉयट पुलिस की सहायता कर रही है।

पोस्ट के मुताबिक, गोलीबारी में दो लोगों के मारे जाने और 19 अन्य के घायल होने की सूचना है। वहीं, डेट्रॉयट पुलिस ने एक बयान जारी कर शहर के पूर्वी हिस्से में एक आवासीय क्षेत्र में हुई गोलीबारी में दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। हालांकि, बयान में घायलों की संख्या और गोलीबारी के पीछे की वजहों के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। बयान में कहा गया है, ‘‘जांच अधिकारी और फॉरेंसिक विशेषज्ञ अभी मौके पर मिले साक्ष्यों का विश्लेषण कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें