Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जर्मनी के बाद अमेरिका का बड़ा फैसला, यूक्रेन को देंगे 31 ‘अब्राम’ टैंक

January 26, 2023

जर्मनी के बाद अमेरिका का बड़ा फैसला, यूक्रेन को देंगे 31 ‘अब्राम’ टैंक

वाशिंगटन: रूस के साथ युद्ध में ‘अब्राम’ टैंक के अनुपयुक्त होने के दावे को उलटते हुए अमेरिका ने कहा है कि वह यूक्रेन को 31 एम-1 अब्राम टैंक भेजेगा। वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। कुछ समय पहले जो बाइडन प्रशासन ने दलील दी थी कि इस टैंक को संचालित करना और इसका रखरखाव यूक्रेनी बलों के लिए खासा मुश्किल हो सकता है।

जर्मनी द्वारा 14 ‘लेपर्ड 2 ए 6’ टैंक भेजने पर सहमत होने के बाद अमेरिका का यह फैसला सामने आया है। जर्मनी ने कहा था कि वह लेपर्ड टैंक को तब तक नहीं भेजेगा, जब तक अमेरिका अपने अब्राम टैंक को यूक्रेनी बलों को उपलब्ध कराने के संबंध में कोई फैसला नहीं लेता। वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि जर्मनी के रुख के बाद दोनों पक्षों के बीच ‘‘अच्छी कूटनीतिक वार्ता’’ हुई। टैंक भेजे जाने के संबंध में जल्द ही आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें