Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

America-Britain : अमेरिकी-ब्रिटिश की नौसेना ने यमन के एक हवाई अड्डे पर हवाई हमले किए

July 27, 2024

America-Britain : अमेरिकी-ब्रिटिश की नौसेना ने यमन के एक हवाई अड्डे पर हवाई हमले किए

सना: अमेरिका और ब्रिटेन की नौसेना ने मिलकर यमन के होदेइदाह शहर में एक हवाई अड्डे पर तीन हवाई हमला किया है। यह हवाई अड्डा हौथी विद्रोहियों के कब्जे में है। स्थानीय निवासियों ने सोशल मीडिया पर बताया कि हमले हौथी ठिकानों पर किए गए। समाचार एजेंसी ने हौथी टेलीविजन के हवाले से बताया कि ये हवाई हमले अमेरिकी-ब्रिटिश की सेना ने लाल सागर में यमन के कमरान द्वीप को निशाना बनाकर किए।

यह हमले चार अन्य हमलों के तुरंत बाद किए गए। हालांकि, सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई। हथियारबंद हौथी समूह ने 2014 के अंत में उत्तरी यमन के ज्यादातर हिस्से पर कब्जा कर लिया था, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमनी सरकार को राजधानी सना से बाहर होना पड़ा।

पिछले वर्ष नवंबर से हौथी समूह गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोनों से इजरायल से संबंधित जहाजों को निशाना बना रहा है। जवाब में अमेरिका और ब्रिटेन की सेना ने हौथी विद्रोहियों के सैन्य ठिकानों पर हमला किया है, लेकिन इससे हौथी विद्रोहियों के हमले और बढ़ गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें