अमरीका ने क्यूबा के श्रम निर्यात योजना में कथित संलिप्तता के कारण ब्राजील के कई सरकारी अधिकारियों के वीजा रद्द कर दिए हैं तथा उन पर वीजा प्रतिबंध लगाए हैं। अमरीकी विदेश विभाग ने एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा, ‘आज, विदेश विभाग ने क्यूबा सरकार की श्रम निर्यात योजना में मिलीभगत के कारण कई ब्राजीलियाई सरकारी अधिकारियों, पैन अमरिकन हैल्थ ऑर्गेनाइजेशन (पीएएचओ) के पूर्व अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों के वीजा रद्द करने और उन पर वीजा प्रतिबंध लगाने के लिए कदम उठाए हैं।
ये अधिकारी क्यूबा सरकार की अनिवार्य श्रम निर्यात योजना को बढ़ावा देने में शामिल थे, जो जबरन श्रम के जरिए क्यूबा के चिकित्साकर्मियों का शोषण करती है।’ अमरीकी विदेश विभाग ने मोजार्ट जूलियो टैबोसा सेल्स और अल्बटरे क्लेमन के वीजा रद्द कर दिए है, जो दोनों ब्राज़ील के स्वास्थ्य मंत्रलय में मैस मेडिकोज़ कार्यक्रम में कार्यरत थे।
ये भी पढ़ें : शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, परिवार और करीबी दोस्तों ने की शिरक्त
मेष: दिन शुभ रहेगा...