Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

US Shooting News: अमेरिका में एक साथ कई जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अब तक 22 की मौत व कई घायल

October 26, 2023

US Shooting News: अमेरिका में एक साथ कई जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अब तक 22 की मौत व कई घायल

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के मेन के लेविस्टन में हुई गोलीबारी की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। फॉक्स न्यूज ने एक सूत्र के हवाले से यह खबर दी है। मेन राज्य पुलिस गोलीबारी की जांच कर रही है। एक शख्स द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में अब तक कम से कम 22 लोग मारे गए हैं जबकि दर्जनों की संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है।

 

पुलिस के मुताबिक बुधवार रात को एक सक्रिय शूटर ने इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। सन जर्नल ने लेविस्टन पुलिस प्रवक्ता का हवाला देते हुए कहा कि तीन अलग-अलग प्रतिष्ठानों में गोलीबारी की खबर है जिनमें स्पेयरटाइम रिक्रिएशन, स्कीमेंजीस बार एंड ग्रिल रेस्तरां, और एक वॉलमार्ट डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर शामिल हैं।

गोलीबारी करने वाले आरोपी की पहचान रॉबर्ट कार्ड के रूप में हुई है जो अमेरिकी सेना रिजर्व में एक फायरआर्म्स प्रशिक्षक था। रॉबर्ट को कुछ समय पहले ही मेंटल हेल्थ फैसिलिटी में भर्ती कराया गया था और हाल में उसे वहां से छुट्टी मिली थी। इससे पहले एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ कार्यालय (पुलिस) ने अपने फेसबुक पेज पर संदिग्ध की दो तस्वीरें जारी कीं, जिसमें एक बंदूकधारी अपने कंधे पर हथियार उठाए हुए एक प्रतिष्ठान में प्रवेश करते हुए दिख रहा है।

 

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को मेन के लेविस्टन में हुई सामूहिक गोलीबारी के बारे में अब तक की जानकारी दी गई है। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, ‘राष्ट्रपति को लेविस्टन, मेन में बड़े पैमाने पर हुई गोलीबारी के बारे में अब तक ज्ञात जानकारी के बारे में जानकारी दी गई है और उन्हें अपडेट मिलता रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें