Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

America : Georgia में एक पार्टी में हुई गोलीबारी, 2 लोगों की मौत

March 6, 2023

America : Georgia में एक पार्टी में हुई गोलीबारी, 2 लोगों की मौत

डगलसविलेः अमेरिका के जॉर्जिया में एक घर में हो रही पार्टी में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई। घटना के समय पार्टी में 100 से अधिक किशोर मौजूद थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच जारी है। मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी में कितने लोग शामिल थे।

डगलस काउंटी शेरिफ कार्यालय के कप्तान ट्रेंट विल्सन ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि गोलीबारी शनिवार रात साढ़े 10 से साढ़े 11 बजे के बीच हुई। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से मामले की जानकारी देने का आग्रह किया। विल्सन ने बताया कि मृतकों की आयु 18 साल से कम थी। उन्होंने गोलीबारी में जान गंवाने वाले लोगों के नाम नहीं बताएं। डगलसविले, जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा से 32 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें