Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

America : लुइसविले में हुई गोलीबारी, 4 की मौत, 9 घायल

April 11, 2023

America : लुइसविले में हुई गोलीबारी, 4 की मौत, 9 घायल

शिकागोः अमेरिका के केंटकी राज्य के लुइसविले शहर में हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई और 9 घायल हो गए। घायलों में 3 की हालत नाजुक बनी हुई है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, लुइसविले पुलिस ने एक संवाददाता सम्मेलन में पुष्टि की कि घायल हुए दो पुलिस अधिकारियों में से एक की हालत गंभीर है। घटना के तीन मिनट बाद मौके पर पहुंची लुइसविले पुलिस ने कहा कि 23 वर्षीय श्वेत व्यक्ति कॉनर स्टर्जन, ने अधिकारियों पर गोली चलाई, और पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की हैं।

यह जानकारी लुइसविले के अंतरिम प्रमुख जैकलीन गिविन-विलारोएल ने सोमवार दोपहर एक समाचार ब्रीफिंग में दी हैं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि घटनास्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद है। लुइसविले मेट्रो पुलिस विभाग ने ट्वीट किया कि यह घटना ई. मेन स्ट्रीट पर ओल्ड नेशनल बैंक में सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुई। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो क्लिप में गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें