Site icon Dainik Savera Times

यूक्रेन में युद्ध को सुलझाने में अमरीका अपनी भूमिका से पीछे हटा: Mykhailo Podoliak

कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जैलेंस्की के एक सलाहकार ने दावा किया कि अमरीका ने अपनी स्थिति कमजोर कर ली है और यूक्रेन पर किसी भी संभावित शांति वार्ता से पहले रूस को कूटनीतिक नेतृत्व सौंप दिया है। जैलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोडोल्यक ने सऊदी अरब में अमरीका और रूस के शीर्ष राजनयिकों के बीच हुई बैठक के बाद यह दावा किया। पोडोल्यक की यह टिप्पणी अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह कहे जाने के एक दिन बाद आई है कि युद्ध के लिए कीव जिम्मेदार है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगियों के बगैर ही अमरीका और रूस के बीच वार्ता आयोजित की गई। पोडोल्याक ने कहा कि ऐसे देश को प्रभुत्व क्यों सौंपा जाना चाहिए जो एक हमलावर है, अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करता है और यूक्रेन के खिलाफ हमलों का जिम्मेदार है।

ये भी पढ़ें: भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

Exit mobile version