Site icon Dainik Savera Times

America : ह्यूस्टन में दो बसों की हुई जबरदस्त टक्कर, 11 लाेग घायल

ह्यूस्टरः अमेरिका के टेक्सास प्रांत के सबसे बड़े शहर ह्यूस्टन में दो मेट्रो बसों की टक्कर में 11 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक समाचार एजेंसी ने स्थानीय मीडिया केटीआरके के हवाले से बताया कि हादसे में एक बस के सामने के शीशे चकनाचूर हो गए थे।

केटीआरके की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में कई लोग सड़क पर फंसे दिख रहे थे और कम से कम एक व्यक्ति एंबुलेंस के स्ट्रेचर पर दिख रहा था। दोनों बसों में कितने लोग सवार थे इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।

 

Exit mobile version