Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत G-20 सम्मेलन की करें सफल मेजबानी, यह सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है America

September 7, 2023

भारत G-20 सम्मेलन की करें सफल मेजबानी, यह सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है America

वाशिंगटनः जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन के नई दिल्ली प्रस्थान करने से पहले व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि भारत इस वैश्विक आयोजन की सफल मेजबानी करें। भारत 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में वार्षिक जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 80 वर्षीय बाइडन बृहस्पतिवार को नई दिल्ली जाएंगे।

जाे बाइडेन शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे और शनिवार तथा रविवार को सम्मेलन के आधिकारिक सत्रों में हिस्सा लेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन ज्यां-पियरे ने बुधवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, कि ‘हम इस वर्ष जी-20 के नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हैं और हम यह सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि भारत इस साल एक सफल सम्मेलन की मेजबानी करें।’’ उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, कि ‘इसलिए यह हमारी प्रतिबद्धता बनी रहेगी। जून में प्रधानमंत्री मोदी की यहां की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति (बाइडन) और प्रधानमंत्री ने शिखर सम्मेलन में साझा प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए अपना दृढ़ संकल्प साझा किया था।’’

ज्यां-पियरे ने कहा, कि ‘राष्ट्रपति इन मुद्दों को (साझा प्राथमिकताओं को) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य नेताओं के साथ मिलकर आगे बढ़ाने को लेकर उत्सुक हैं।’’ मोदी के साथ बाइडेन की द्विपक्षीय बैठक पर उन्होंने कहा, कि ‘जैसे-जैसे हम शिखर सम्मेलन में शामिल होने के करीब पहुंच रहे हैं, हमारे पास साझा करने के लिए और भी बहुत कुछ होगा… हम इसे एक सफल शिखर सम्मेलन बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे पास साझा करने के लिए निश्चित रूप से अधिक जानकारी होगी।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें