Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका चीन से अलग होने की कोशिश नहीं कर रहा, बल्कि संबंधों में चाहता है सुधार : Joe Biden

November 15, 2023

अमेरिका चीन से अलग होने की कोशिश नहीं कर रहा, बल्कि संबंधों में चाहता है सुधार : Joe Biden

वाशिंगटनः चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शिखर सम्मेलन से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन से ‘अलग होने‘ की कोशिश नहीं कर रही है, बल्कि अपने मुखर प्रतिद्वंद्वी के साथ बेहतर संबंध बना रही है। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को की गई जाे बाइडेन की यह टिप्पणी स्पष्ट रूप से एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग मंच के इतर बुधवार को सैन फ्रांसिस्को में चीनी राष्ट्रपति के साथ होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले एक सौहार्दपूर्ण माहौल तैयार करने की कोशिश है। जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों पर एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान जाे बाइडेन ने कहा, कि ‘जैसा कि मैंने आपको बताया, हम चीन से अलग होने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। हम रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।‘

यह पूछे जाने पर कि वह शी के साथ आगामी शिखर सम्मेलन में सफलता को कैसे परिभाषित करेंगे, जाे बाइडेन ने कहा कि इसका मतलब द्विपक्षीय संचार सामान्य बनाना होगा। उन्होंने कहा, कि ‘स्थिति सामान्य बनाना, ताकि संकट के समय हम एक-दूसरे के फोन उठाएं और बात करें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारी सेनाएं अभी भी एक-दूसरे के साथ संपर्क में हैं।‘ संवाददाता सम्मेलन में जाे बाइडेन ने चीन की व्यापार नीतियों के खिलाफ अपना पक्ष भी रखा।

उन्होंने कहा, कि ‘मैं उन स्थितियों का समर्थन नहीं करूँगा जिसमें अगर हम चीन में निवेश करना चाहते हैं, तो हमें अपने सभी व्यापार रहस्यों को जाहिर करना होगा।‘ हाल के महीनों में, जलवायु परिवर्तन, सार्वजनिक स्वास्थ्य, वैश्विक सुरक्षा खतरों और अन्य चुनौतियों पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने के प्रयासों के बीच वाशिंगटन ने चीन के साथ संबंधों को ‘जोखिम मुक्त‘ करने के मंत्र पर जाेर दिया है।अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि जाे बाइडेन और शी के द्विपक्षीय संबंधों, उत्तर कोरियाई खतरों, ताइवान, इजरायल-हमास संघर्ष और यूक्रेन में रूस के लंबे युद्ध सहित कई मुद्दों पर चर्चा करने की उम्मीद है।

पिछले साल नवंबर में इंडोनेशिया के बाली में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान उनकी आखिरी वार्ता के बाद नेताओं के बीच इस सप्ताह की बैठक उनकी दूसरी व्यक्तिगत शिखर बैठक होगी। जनवरी 2021 में जाे बाइडेन के पदभार संभालने के बाद से यह उनकी सातवीं बातचीत भी होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें