Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका ने इस देश के लिए जारी किया यात्रा परामर्श, नागरिकों को अलर्ट रहने की दी सलाह

October 13, 2023

अमेरिका ने इस देश के लिए जारी किया यात्रा परामर्श, नागरिकों को अलर्ट रहने की दी सलाह

वाशिंगटनः अमेरिका ने बृहस्पतिवार को बांग्लादेश के लिए लेवल-2 का यात्रा परामर्श जारी किया और अपने नागरिकों से उस एशियाई राष्ट्र की यात्रा को लेकर सावधानी बरतने का आग्रह किया। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने अपराध, आतंकवाद, अपहरण और हाल में हुई घटनाओं से संबंधित जानकारियों की आवधिक समीक्षा करने के बाद फिर से परामर्श जारी किया है, जिसमें उसने अपने नागरिकों से बांग्लादेश में अधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः सावधान! आने वाले साल में होगी बड़ी तबाही, सामने आई डरावनी भविष्यवाणी

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, अपराध, आतंकवाद और आगामी आम चुनाव के कारण कुछ इलाकों में खतरा बढ़ गया है। अमेरिका ने सांप्रदायिक हिंसा, अपराध, आतंकवाद, अपहरण और अन्य सुरक्षा खतरों की वजह से चटगांव पहाड़ी क्षेत्र की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों से अपने निर्णय पर पुर्निवचार करने का आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, कि यात्रियों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाते वक्त जेबकतरने जैसे तुच्छ अपराधों के प्रति सावधान रहना चाहिए। बांग्लादेश के प्रमुख शहरों में डकैती, चोरी, हमले और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे मामले अधिक होते हैं हालांकि ऐसे कोई संकेत नहीं हैं कि विदेशियों को उनकी राष्ट्रीयता के कारण निशाना बनाया जा रहा है। ये अपराध हालात, समय और स्थान पर निर्भर करते हैं।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Jalandhar कुल्हड़ पिज्जा के बाद अब Ludhiana के इस मशहूर कपल की अश्लील वीडियो हुई लीक, पढ़ें पूरी खबर

मंत्रालय के मुताबिक, आतंकवादी हमले हो सकते हैं, जिसकी भनक न के बराबर होती है। इतना ही नहीं आतंकवादी पर्यटक स्थानों, परिवहन केंद्रों, बाजार/शॉपिंग मॉल, रेस्तरां, पूजा स्थलों, स्कूल परिसरों और सार्वजनकि स्थलों को निशाना बनाते हैं। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी परामर्श के मुताबिक, जनवरी 2024 से पहले आम चुनाव होने की संभावना है और राजनीतिक दलों ने रैलियां व अन्य चुनावी गतिविधियां पहले ही शुरू कर दी हैं। जैसे-जैसे आम चुनाव नजदीक आएंगे वैसे-वैसे चुनावी रैलियों की गति बढ़ जाएगा और प्रदर्शन भी हो सकते हैं। परामर्श के मुताबिक, बांग्लादेश की यात्रा करने वाले यात्रियों को सतर्कता बरतनी चाहिए। शांतिपूर्ण दिखने वाले प्रदर्शन कभी भी संघर्ष में तब्दील हो सकता है और हिंसा का रूप ले सकता है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Kulhad Pizza Viral Video मामले में आया नया मोड़, जानें केस से जुड़ी बड़ी अपडेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें