Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

America : चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में Donald Trump से Joe Biden 10 अंक पीछे

September 25, 2023

America : चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में Donald Trump से Joe Biden 10 अंक पीछे

वाशिंगटनः अमेरिका में मीडिया संस्थानों के नए चुनाव पूर्व सव्रेक्षणों के अनुसार, 2024 में होने वाले आम चुनावों में लोकप्रियता के मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पीछे हैं। ‘वाशिंगटन पोस्ट’ और ‘एबीसी न्यूज’ के सव्रेक्षण के परिणामों में यह दावा किया गया है। सव्रेक्षण के अनुसार, ‘‘ट्रंप को 51 और बाइडेन को 42 अंक मिले हैं।’’ अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के दावेदारों में ट्रंप अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे हैं। रिपब्लिकन पार्टी की नामांकन प्रक्रिया जनवरी में न्यू हैम्पशायर प्राइमरी और आयोवा कॉकस से आधिकारिक रूप से आरंभ होगी।

रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के अन्य दावेदारों में से साउथ कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर निकी हेली और उद्यमी विवेक रामास्वामी की लोकप्रियता हालिया सप्ताह में बढ़ी है। इसके बावजूद ट्रंप उनसे बहुत आगे हैं और राजनीतिक वेिषकों का मानना है कि उनके पार्टी का उम्मीदवार बनने की पूरी संभावना है। सव्रेक्षण परिणामों में कहा गया है कि रिकॉर्ड संख्या में अमेरिकियों का कहना है कि बाइडेन के कार्यकाल में उनकी स्थिति खराब हुई है। तीन-चौथाई लोगों का कहना है कि बाइडेन की आयु बहुत अधिक हो गई है तथा एक और कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद संभालना उनके लिए संभव नहीं है। उनका कहना है कि पीछे मुड़कर विषेण करने पर ट्रंप बेहतर नजर आते हैं।

बहरहाल, सव्रेक्षण के नतीजों से असहमत है। अमेरिका के इस प्रमुख समाचार पत्र ने कहा कि सव्रेक्षण के अनुसार ट्रंप-बाइडेन से 10 अंक से आगे नजर आ रहे है, लेकिन यह परिणाम अन्य सव्रेक्षणों के परिणामों से मेल नहीं खाता क्योंकि अन्य सव्रेक्षणों के अनुसार दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच कड़ा मुकाबला है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें