Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका: जो बाइडन ने साउथ कैरोलाइना का प्राइमरी चुनाव जीता

February 4, 2024

अमेरिका: जो बाइडन ने साउथ कैरोलाइना का प्राइमरी चुनाव जीता

कोलंबिया। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए इस साल होने वाले चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया के तहत कराए गए साउथ कैरोलाइना प्राइमरी चुनाव में जो बाइडन ने आसानी से जीत हासिल कर ली। इसी के साथ उन्होंने पांच नवंबर को होने वाले चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने की राह में शनिवार को पहली आधिकारिक जीत अपने नाम की। बाइडन अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनने के सबसे प्रबल दावेदार हैं। यह सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी का पहला आधिकारिक प्राइमरी चुनाव है। पिछले राष्ट्रपति चुनाव में भी साउथ कैरोलाइना प्राइमरी चुनाव ने बाइडन को पार्टी उम्मीदवार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

बाइडन (81) ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बनने के अन्य दावेदारों-मिनेसोटा से सांसद डीन फिलिप्स और लेखिका मैरिएन विलियम्सन को शनिवार को हुए प्राइमरी चुनाव में हरा दिया। बाइडन को इस प्राइमरी चुनाव में 96.2 प्रतिशत वोट मिले जबकि विलियम्सन को मात्र 2.1 प्रतिशत वोट मिले। फिलिप्स तीसरे स्थान पर रहे। राज्य में रिपब्लिकन पार्टी का प्राइमरी चुनाव 24 फरवरी को होना है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (77) अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनने के सबसे प्रबल दावेदार हैं। बाइडन ने प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल करने के बाद कहा कि वह रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी ट्रंप को नवंबर में होने वाले चुनाव में फिर से हराएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें