इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के लॉस एंजेलिस में जारी तनावपूर्ण स्थिति के कारण इस समय हालात काफी बिगड़े हुए नजर आ रहे है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमे पुलिस द्वारा एक पत्रकार को गोली मारी गई है।
-महिला रिपोर्टर को मारी गोली
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस द्वारा एक महिला पत्रकार को गोली मारते हुए दिखाया गया है। यह घटना शहर में जारी विरोध प्रदर्शन और हिंसा के बीच हुई है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पत्रकार घटनास्थल से लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी, सी दौरान पीछे खड़े पुलिसकर्मी ने लॉरेन के पैर में रबर बुलट फायर कर दी। इस महिला पत्रकार का नाम लॉरेन टोमासी बताया जा रहा है, जो ऑस्ट्रेलिया की जानी-मानी संवाददाता हैं। लॉरेन का कहना है कि पुलिस ने उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया है।
U.S. Correspondent Lauren Tomasi has been caught in the crossfire as the LAPD fired rubber bullets at protesters in the heart of Los Angeles. #9News
LATEST: https://t.co/l5w7JxixxB pic.twitter.com/nvQ7m9TGLj
— 9News Australia (@9NewsAUS) June 9, 2025
-ट्रंप प्रशासन द्वारा चलाया गया डिपोर्टेशन अभियान
यह हिंसा तब भड़क उठी जब दो दिन पहले ट्रंप प्रशासन की ओर से अवैध अप्रवासियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर डिपोर्टेशन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कई इलाकों में छापेमारी की गई और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके विरोध में स्थानीय समुदाय ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो जल्द ही हिंसक संघर्ष में बदल गया।
हालात को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने कड़क सुरक्षा उपाय अपनाए, लेकिन इसी दौरान पत्रकारों पर हुई इस गोलीकांड ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि कहीं प्रेस की स्वतंत्रता को दबाने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...