Site icon Dainik Savera Times

South Korea के साथ संयुक्त परमाणु अभ्यास पर चर्चा नहीं कर रहा America : Joe Biden

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त परमाणु अभ्यास पर चर्चा नहीं कर रहा है। दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त परमाणु अभ्यास पर चर्चा करने से जुड़े सवाल पर बाइडेन ने कहा, ‘‘नहीं।’’ जाे बाइडेन नववर्ष की छुट्टियां मनाकर सोमवार रात ही व्हाइट हाउस पहुंचे हैं।

जाे बाइडेन ने यह जवाब देकर अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष यून सुक येओल के प्रस्ताव को एक प्रकार से खारिज कर दिया। यून ने समाचारपत्र को दिए एक साक्षात्कार में कहा था, कि ‘परमाणु हथियार अमेरिका के हैं, लेकिन योजना, सूचना साझाकरण, अभ्यास और प्रशिक्षण दक्षिण कोरिया तथा अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से किए जाने चाहिए।’’

Exit mobile version