
इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक बार फिर सामूहिक गोलीबारी का मामला सामने आया है। सोमवार रात हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत होने के अलावा 10 घायल बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक वारदात ग्रेज फेरी इलाके में रात एक बजे हुई। वारदात के कई सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं।
फुटेज में कई लोग गोलियां चलाते दिख रहे हैं। दहशत के बीच कुछ लोग जान बचाने के लिए एक-दूसरे और जमीन के ऊपर लेटते भी दिख रहे हैं। पुलिस को घटनास्थल से कई खोल बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि सैकड़ों राउंड गोलियां चली हैं।
पुलिस ने एक शख्स को अरेस्ट किया है, जिससे हथियार भी बरामद किए गए हैं। गोलीबारी के पीछे क्या कारण रहे, अभी इनका खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक पुलिस पहली नजर में मामले को गैंगवार मान रही है।
Shocking video shows multiple people pulling out guns and opening fire during a deadly mass #shooting early Monday morning in the #graysferry section of #Philadelphia pic.twitter.com/wzQMKVFUGH
— Breaking News Worldwide (@FelizKarenP1) July 8, 2025
बताया जा रहा है कि गोलीबारी में घायल लोगों को पास लगते नजदीकी अस्पतालों में दाखिल करवाया गया था। यहां से कई लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर 40 से अधिक लोग मौजूद थे, अचानक गोलियां चलनी शुरू हो गईं।
यूएस में इससे पहले भी गैंगवार और सामूहिक गोलीबारी के मामले सामने आ चुके हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबित शहर में मर्डर के मामलों में पिछले साल के मुकाबले 12 फीसदी की कमी आई है। वहीं, गोलीबारी के मामलों में 10 फीसदी की कमी आई है।
पुलिस के मुताबिक हाल के दिनों में ही फिलाडेल्फिया में मर्डर के 6 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, गोलीबारी की कुछ घटनाएं भी सामने आई हैं। पुलिस अधिकारी बेथेल के मुताबिक प्रशासन इन वारदातों को रोकने में गंभीर हैं, जिन लोगों के पास हथियार हैं, उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...