Site icon Dainik Savera Times

अमरीका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को विशेष विमान से भेजा वापस

वाशिंगटन: अमरीका ने देश में अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों को किराए पर लिए गए एक विशेष विमान के जरिए 22 अक्तूबर को भारत सरकार के सहयोग से उनके देश वापस भेजा। अमरीका के गृह सुरक्षा विभाग ने यह जानकारी दी। कार्यवाहक गृह सुरक्षा उप मंत्री क्रिस्टी ए. कैनेगैलो ने कहा, ‘जिन भारतीय नागरिकों के पास अमरीका में रहने का कोई कानूनी आधार नहीं है, उन्हें तुरंत वापस भेजा जा सकता है..।’

बयान में कहा गया है कि गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) अमरीकी आव्रजन कानूनों को लागू करना जारी रखेगा तथा अवैध रूप से प्रवेश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगा तथा वैध मार्गों के उपयोग को प्रोत्साहित करेगा। इसमें कहा गया है कि डीएचएस ने वित्त वर्ष 2024 में 1,60,000 से अधिक व्यक्तियों को वापस भेजा तथा भारत सहित 145 से अधिक देशों के लिए 495 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रत्यर्पण उड़ानें संचालित की। डीएचएस ने पिछले वर्ष दुनियाभर के कई देशों से लोगों को निकाला है जिनमें कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू, मिस्र, मॉरिटानिया, सेनेगल, उज्बेकिस्तान, चीन और भारत शामिल हैं।

Exit mobile version