Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

America shooting: अमेरिका में ‘यूनिर्विसटी ऑफ सिनसिनाटी’ के पास हुई गोलीबारी, तीन लोगों की मौत व 2 घायल

July 2, 2024

America shooting: अमेरिका में ‘यूनिर्विसटी ऑफ सिनसिनाटी’ के पास हुई गोलीबारी, तीन लोगों की मौत व 2 घायल

सिनसिनाटी : अमेरिका की ‘यूनिर्विसटी ऑफ सिनसिनाटी’ के परिसर के पास सोमवार को गोलीबारी की एक घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। इस मामले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है जिसमें से एक घायल है। सिनसिनाटी पुलिस के कैप्टन मार्क बर्न्स ने बताया कि इलाके में मौजूद पुलिस ने गोलियों की आवाज सुनी और विश्वविद्यालय परिसर से करीब आधा मील दूर एक सड़क पर चार पुरुष मिले जिन्हें गोलियां लगी थीं। उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल पांचवां व्यक्ति खुद ही अस्पताल चला गया।

विश्वविद्यालय के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पुलिस इस घटना में कार्रवाई कर रही है। विभाग ने बाद में पोस्ट में कहा कि यह गोलीबारी की घटना थी और उसने लोगों से ‘‘सतर्क रहने व जरूरत के अनुसार कदम उठाने को कहा। करीब एक घंटे बाद विभाग ने संदेश जारी करके सब कुछ ठीक होने की बात कही और कहा कि भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहेगा। बर्न्स ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल पर कई बंदूकें मिलीं। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए दो लोगों में से एक बंदूक लेकर एक घर में घुस गया था और कुछ देर के गतिरोध के बाद वह आखिरकार खुद ही बाहर आ गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें