Site icon Dainik Savera Times

America: मिशिगन में चिल्ड्रन वाटर पार्क में हुई गोलीबारी, दो बच्चों सहित आठ लोग घायल

रोचेस्टर हिल्स : अमेरिका के मिशिगन से गोलीबारी की घटना सामने आई है। जिसमे दो बच्चों समेत 8 लोग घायल हो गए। इन दो बच्चों में एक की उम्र 8 साल है। फायरिंग की यह घटना शनिवार को रोचेस्टर हिल्स के चिल्ड्रन वाटर पार्क में हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गर्मी से राहत पाने के लिए अनेक परिवार पार्क में आए थे। ओकलैंड काउंटी के शेरिफ माइक बाउचर्ड ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद संदिग्ध अपराधी पास के एक घर में छिप गया था, पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर लिया है। शेरिफ ने बताया कि घटनास्थल से एक बंदूक और तीन खाली मैगजीन बरामद की गई हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर लोगों की आवाजाही रोकने के लिए घेराबंदी की है। अधिकारियों ने सोशल मीडिया मंच पर अपने संदेश में कहा कि अब भी खतरा बना हुआ है और उन्होंने लोगों से इस क्षेत्र से दूर रहने को कहा। अधिकारियों ने घायलों के बारे में और घटना के संबंध में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी।

Exit mobile version