Site icon Dainik Savera Times

अमेरिका: अटलांटा में गोलीबारी, तीन लोगों की मौत अटलांटा

अटलांटा में दिन दिहाड़े गोलीबारी की एक घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।पुलिस ने एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि अधिकारियों को शनिवार अपराह्न् करीब डेढ़ बजे (स्थानीय समयानुसार) अटलांटा के पास वेस्ट एंड में किसी के गोलीबारी करने की सूचना मिली।पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, हमलावर दो लोगों के पास गया और उसने उन पर गोलियां चला दीं। इसके बाद उनमें से एक व्यक्ति ने भी पलट कर गोली चलाई,जिसमें हमलावर मारा गया। यह घटना एक मॉल के पास हुई।पुलिस ने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दिए बिना बताया कि जांचकर्ता इस हमले का कारण पता करने की कोशिश कर रहे हैं।

Exit mobile version