Site icon Dainik Savera Times

अमेरिका बल का दुरुपयोग और अति प्रतिक्रिया न करें

17 फरवरी को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में एक संवाददाता ने पूछा कि 16 तारीख को अमेरिकी व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने संवाददाताओं से कहा कि चीन ने “गुब्बारा घटना” से ध्यान हटाने के लिए अमेरिकी औद्योगिक कंपनियों पर प्रतिबंधों की घोषणा की।

इस पर प्रवक्ता वांग वनपिन ने कहा कि जब “दृष्टि को मोड़ने” की बात आती है, तो मैं वास्तव में अमेरिकी पक्ष से पूछना चाहता हूं कि वे 18,000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ने वाले गुब्बारों को कैसे देख सकते हैं, लेकिन अमेरिका के ओहियो के ऊपर विनाइल क्लोराइड के “जहरीले मशरूम बादल” से आंखें मूंद लेते हैं? क्यों ” नॉर्ड स्ट्रीम ” प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के विस्फोट की शुरुआत में, जांच करने और जवाबदेह ठहराने के लिए एक हाई-प्रोफाइल दावा किया गया था,लेकिन अमेरिकी पत्रकारों द्वारा ताज़ा खोजी रिपोर्ट जारी करने के बाद अमेरिका ने एक लो प्रोफाइल रखा?

अमेरिका को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि अमेरिका द्वारा बाद में गिराई गई तीन बहुत ऊँचाई वाली वस्तुएं वास्तव में क्या हैं । अमेरिकी पक्ष को बल का दुरुपयोग और अतिप्रतिक्रिया नहीं करनी चाहिए, चीन को बदनाम करने और चीन पर हमला करने के लिए राजनीतिक हेरफेर में संलग्न नहीं होना चाहिए।

(वनिता)

Exit mobile version